नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर शुक्रवार को यहां राजधानी में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे यह कार्यक्रम दोपहर बाद भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारत के जीवंत स्टार्टअप तंत्र के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान कुछ चुने हुए स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमी यात्रा के अनुभव साझा करेंगे।
स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा एक बदलाव लाने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को नौकरी मांगने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाने के साथ, नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश से होने वाले विकास को सक्षम बनाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित