नयी दिल्ली , जनवरी 28 -- केंद्रीय लोक उपक्रमों के मंच स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) और क्षमता निर्माण क्षेत्र पर केंद्र सरकार की एजेंसी कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (सीबीसी) ने दीक्षा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत तीसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस (आईएसबी) के साथ एक करार किया है।
दीक्षता नेतृत्व कार्यक्रम का उद्येश्य संस्थाओं में भविष्य की नेतृत्व को तैयार करना है।
स्कोप की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार स्कोप के डायरेक्टर जनरल अतुल सोबती, सीबीसी के संयुक्त सचिव जगदीश गुप्ता और आईएसबी के डीन प्रोफेसर मदन पिल्लुटला ने इस करार पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर सीबीसी की सदस्य डॉ. अलका मित्तल, सीबीसी के पूर्व चेयरमैन आदिल ज़ैनुलभाई और तीनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित