कांकेर , जनवरी 29 -- छत्तीसगढ में कांकेर जिले के स्कूली बच्चों ने समाज को रचनात्मक संदेश देने का अनूठा तरीका अपनाते हुये यातायात नियमों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों को कलात्मक अभिव्यक्ति देते हुए बच्चे अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार पर वॉल पेंटिंग बना रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को दृश्य संदेशों के माध्यम से जागरूक करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पेंटिंग कार्य कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहरी परिसर में चल रहा है। इसमें यातायात नियमों की अवहेलना से होने वाली दुर्घटनाओं के दृश्य, साइबर ठगी के तरीके, महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम तथा अन्य सामाजिक मुद्दों को चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया जा रहा है। बच्चों का मानना है कि चित्रों का प्रभाव शब्दों से अधिक गहरा होता है और यह पेंटिंग लोगों को सावधानी एवं नियमपालन का संदेश सीधे तौर पर देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित