मोगादिशु , जनवरी 13 -- सोमालिया ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ सैन्य सहयोग समझौता समाप्त कर दिया है। सोमालिया समाचार पोर्टल 'द अखबार' ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी है।

पिछले सप्ताह यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने 'सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल' (एसटीसी) के पूर्व नेता ऐदारस अल-जुबैदी को सोमालिया के रास्ते यमन से भागने में मदद की थी। इस घटना की जानकारी सोमालिया को नहीं दी गयी थी। उसने इसकी जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित