नयी दिल्ली , नवंबर 27 -- सोफ़ी डिवाइन डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स की टीम से खेलेंगी। उन्हें 2 करोड़ की बड़ी राशि के साथ टीम में शामिल किया गया है।

गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल नीलामी में उन पर 50 लाख रुपये पर पहली बोली लगाई। इसके बाद आरसीबी ने इंट्रेस्ट दिखाया और बोली बढ़ती चली गई। 1.1 करोड़ रूपये पर दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी थी, लेकिन गुजरात किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। लगातार बोलियां लगती रहीं और अंत में गुजरात को सफलता मिली।

वहीं एलिसा हीली के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है। उन्हें 2023 में यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था।

उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई में 9 जनवरी को डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट नवी मुंबई और वड़ोदरा के दो वेन्यू पर खेला जाएगा। फ़ाइनल 5 फरवरी को वड़ोदरा में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित