श्रीनगर , दिसंबर 27 -- सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो ) के दौरान गोलियां बरामद कीं।

अधिकारियों ने बताया कि कासो के दौरान वागुब चूरा बागों के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध चीज़ मिली, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध चीज़ देखने के बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर ), पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 177 बटालियन सहित सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके बाद उस वस्तु की जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की गहन तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक बैग और एक पॉलिथीन बैग मिला, जिसमें गोलियां थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में जान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित