नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद ने सरकार से मांग की है कि वह देशभर में 16 वर्ष से कम आयु से बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करे।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में बच्चों के मोबाइल पर अत्यधिक समय बिताने पर चिंता व्यक्त की, यहां तक कि खाना खाते समय भी, और अनियंत्रित स्क्रीन एक्सपोजर के दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में चेतावनी दी।

उन्होंने आगे लिखा, "बच्चे खाना खाते समय स्मार्ट फोन पर स्क्रॉलिंग करते रहते हैं, जबकि माता-पिता बेखबर रहते हैं, यह हमारा भविष्य नहीं हो सकता।" उन्होंने आगे परिवारों के बीच बढ़ते डिजिटल अलगाव पर चिंता जताई। उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रतिबंध लगाने के कदम का हवाला दिया और सुझाव दिया कि गोवा भी ऐसा ही कर सकता है, साथ ही उन्होंने राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित