मुंबई , दिसंबर 27 -- सोनी सब, "हुई गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियां" पेश करने के लिए तैयार है, जो विश्व स्तर पर प्रसिद्ध इतालवी मेडिकल ड्रामा डीओसी- नेल्ले तुई मनी का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है।

करुणा, जुझारूपन और मानवीय भावना की विजय में निहित अपनी सशक्त कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध, डीओसी को पाँच से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है और इसने दुनिया भर में प्रशंसा अर्जित की है। "हुई गुम यादें: एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियां" के साथ, सोनी सब इस प्रभावशाली कहानी को भारतीय दर्शकों तक पहुँचाने के लिए तैयार है।

ओरिजिनल सीरीज के भावनात्मक सार के प्रति सच्चे रहते हुए भारतीय रूपांतरण एक प्रतिभाशाली डॉक्टर की दिलचस्प यात्रा को दिखाएगा जिसकी दुनिया एक दर्दनाक घटना के बाद उलट जाती है। इससे उसकी वर्षों की याददाश्त मिट जाती है। जैसे ही वह अपनी पहचान, रिश्तों और कॅरियर को फिर से विकसित करने का प्रयास करता है, यह शो चिकित्सा के प्रति उसके नए दृष्टिकोण की पड़ताल करता है-एक जो सहानुभूति, वल्नरेबिलिटी और ह्यूमन कनेक्शन से परिभाषित होता है। पारंपरिक महिला-केंद्रित आख्यानों से हटकर यह रूपांतरण एक सम्मोहक पुरुष नायक को केंद्र में रखता है, जो भारतीय टेलीविजन को एक नया और अलग दृष्टिकोण प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित