मुंबई , मार्च 30 -- सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी में अभिनेत्री भूमिका गुरंग की एंट्री हो रही है।
भूमिका गुरंग इस शो में सारा सेठी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। भूमिका गुरंग का किरदार सारा एक सफल होटलियर है और साउथ मुंबई की हाई-सोसाइटी पर्सनैलिटी, जो अपनी तेज़ सोच, अलग अंदाज़ और बेबाक रवैये के लिए मशहूर है। स्टाइलिश, चतुर और अक्सर अप्रत्याशित, सारा का आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित भी करता है और कभी-कभी डराता भी है। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे छिपा है उसका बेहद जटिल और भावनात्मक संसार।
शो में उसकी एंट्री उसे विराट के सामने लाती है, जिसके साथ उसका पुराना रिश्ता रहा है। विराट और अन्विता की ज़िंदगी में सारा की वापसी तनाव और अनपेक्षित मोड़ों से भरी कहानी की शुरुआत करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित