सोनभद्र , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक तनाव से तंग आकर आत्महत्या करने के नियत से रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए व्यक्ति की जान पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर बचा ली और थाने पर लाकर समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया कि सोमवार दोपहर 13:55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 42 वर्षीय संतोष केशरी आत्महत्या करने की नीयत से खडिया बाजार के पास स्थित रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस बिना एक पल गंवाए तत्परता, साहस एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डायल-112 पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आ रही ट्रेन को दूर से रुकवाया और युवक को सुरक्षित रेलवे पटरी से हटाकर उसकी जान बचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित