सोनभद्र , फरवरी 10 -- सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हिन्दुआरी तिराहे के पास रविवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने सोमवार को बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे उस समय हुआ जब दयाशंकर सिंह और कमला सिंह पुत्रगण सोमरू निवासी तिलया तथा प्रेम सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी हिन्दुआरी एक ही मोटरसाइकिल से राबर्ट्सगंज से मधुपुर स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे।

हिन्दुआरी तिराहे के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित