पटना, मार्च 14 -- लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। श्री हसनैन को आज यहां बिहार लोकभवन में आयोजित एक सादे समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक और सांसद के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित