मधेपुरा , फरवरी 05 -- बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में गुरूवार को सेवानिवृत फौजी के पुत्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा वार्ड संख्या 11 में सेवानिवृत फौजी विनोद सिंह के पुत्र तनमय कुमार (16) ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तनमय, पटना में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले वह यहां आया था। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित