सुल्तानपुर , मार्च 11 -- आल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता के अंतर्गत सेपक टकरा खेल में कांस्य पदक जीतने वाली आरक्षी रिचा मिश्रा को पदोन्नति प्रदान की गयी है और उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ने पद प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि रिचा मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल सुल्तानपुर पुलिस का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली रिचा मिश्रा की इस असाधारण उपलब्धि को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस उपलब्धि के लिए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने रिचा मिश्रा की वर्दी पर पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह (फीती) लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने रिचा मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिला आरक्षियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित