नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अभियानों के दौरान असाधारण योगदान के लिए दो बैक्ट्रियन ऊँटों, दो ज़ांस्कारी टट्टुओं और दो सैन्य श्वानों को शुक्रवार को यहां सेना प्रमुख के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
सेना के अनुसार यह सम्मान उन मौन योद्धाओं की निःस्वार्थ सेवा, अदम्य सहनशक्ति और अटूट निष्ठा को मान्यता देता है जो राष्ट्र की सेवा में सेना के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर डटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित