श्रीगंगानगर , फरवरी 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में बुधवार को सेना के एक वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनलाल जाट (30) के रूप में हुई है। घायल हुआ दूसरा युवक मदनलाल का मौसेरा भाई है।

पुलिस ने बताया कि पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे अर्जुनसर-गोपालसर मार्ग पर सेना की एक जिप्सी से मोटरसाइकिल टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित