चंडीगढ़ , मार्च 10 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच -32) में मंगलवार को होम सेक्रेटरी सेक्रेटरी हेल्थ मनदीप सिंह बरार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बराड़ ने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया, ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित