मुंबई , नवम्बर 21 -- भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 26 नवंबर से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। स्क्वॉड में शिवम दुबे, सरफराज ख़ान, अजिंक्य रहाणे और आयुष म्हात्रे भी शामिल हैं।

भारत की दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ नौ दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल में 717 रन बनाने और 167.91 की स्ट्राइक रेट के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बना पाए हैं। 2025 में उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ़ 184 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 15.33 और स्ट्राइक रेट 127.77 का रहा है। भारत इस विंडो में 10 टी20 खेलेगा। पांच मैच दक्षिण अफ्रीका से और पांच न्यूजीलैंड से हैं। इसके बाद फरवरी और मार्च 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित