हनुमानगढ़ , फरवरी 09 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में सोमवार को सूदखोरों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौतम शर्मा (40) नोहर में कैटरिंग का व्यवसाय करता था। सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में उसने बताया कि वीरेंद्र बेनीवाल, रामकुमार बेनीवाल और कमल कंदोई से तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। तीनों ने करीब 40 लाख रुपये ले लिए, इसके बावजूद कागजात देने में आनाकानी कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित