पटना , जनवरी 05 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सोमवार को कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी सुशासन के मजबूत स्तंभ थे।
श्री यादव ने स्व. सुशील कुमार मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी बिहार में सुशासन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने ईमानदारी की राह पर चलते हुए अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा शुचिता और पारदर्शिता बनाये रखी। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभायी।
श्री यादव ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण में सुशील कुमार मोदी की भूमिका अविस्मरणीय है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने हमेशा आवाज उठायी। वे नयी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित