सुलतानपुर , अप्रैल 07 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में स्थित कमला नेहरू तकनीकी संस्थान (केएनटीआई) में 'एन-नेक्स्ट' योजना के तहत निर्मित एक अत्याधुनिक उपडाकघर का पुन: उद्घाटन किया गया।
यह डाकघर केंद्रीय संचार मंत्री माधवराव सिंधिया द्वारा शुरू की गई 21वीं सदी के हाईटेक डाकघरों की ऐतिहासिक योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत प्रयागराज रीजन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय और सुल्तानपुर के केएनटीआई स्थित उपडाकघरों को सर्वश्रेष्ठ और सर्वसुविधा युक्त डाकघरों के रूप में विकसित किया गया है।
प्रयागराज रीजन के पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने इस डाकघर को जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर ने एक बार फिर डाक विभाग को 21वीं सदी के युवाओं को डाक विभाग की योजनाओं की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी डाक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित