सुलतानपुर , फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बल्दीराय क्षेत्र की एक महिला ने डायल 112 पीआरवी 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला की शिकायत पर बल्दीराय थाने में क्राइम नंबर 55/2026 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसका सीएचसी बल्दीराय में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित