सुलतानपुर , फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के थाना लघु अंतर्गत मदनपुर पनियार के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। चालक को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित