सुलतानपुर , अप्रैल 07 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला कारागार में 48 वर्षीय कैदी नत्थू कोरी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
इस घटना के बाद 'बहुजन अधिकार सेना' ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन के जरिये मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जेल सूत्रों के मुताबिक जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चरथई का निवासी मृतक नत्थू कोरी 25 मार्च से जिला कारागार में बंद था। 6 और 7 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे उसका शव जेल के शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित