इम्फाल , अक्टूबर 18 -- सुरक्षा बलों और पुलिस ने मणिपुर के थौबल और बिष्णुपुर जिलों में समन्वित अभियानों के दौरान प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों से जुड़े पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शुक्रवार को थौबल जिले में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर जबरन वसूली, नए कार्यकर्ताओं की भर्ती और संगठन के लिए हथियारों और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल था।
वहीं, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने केसीपी (तैयबांगनगांबा) समूह के सदस्यों को आश्रय प्रदान करने के आरोप में बिष्णुपुर जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने उसी स्थान से केसीपी (तैयबांगनगांबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित