मुंबई , दिसंबर 18 -- फिल्मकार सुभाष घई, एटली और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' की सराहना की है।

हाल ही में घोषित हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' को इंडस्ट्री से जबरदस्त शुरुआती सराहना मिल रही है। जितेंद्र कुमार और महवश की फ्रेश जोड़ी वाली इस फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट को लेकर भारतीय सिनेमा के कई दिग्गजों ने अपनी उत्सुकता और समर्थन जाहिर किया है। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई, दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की प्रतिक्रियाएँ इस प्रोजेक्ट के लिए एक मजबूत सकारात्मक संकेत मानी जा रही हैंसुभाष घई ने इस फिल्म को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "टेढ़ी हैं पर मेरी हैं की पूरी टीम को बधाई। यह वाकई बहुत प्रॉमिसिंग लग रही है। मेरी शुभकामनाएँ।"निर्देशक एटली ने फिल्म के अनाउंसमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की। 'जवान' जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर के निर्देशक एटली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरी टीम को 'कूडोस' कहा और फिल्म के टाइटल को 'सुपर्ब' बताया। उन्होंने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए इस नए सफर के लिए अपना समर्थन जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित