सुपौल , मार्च 24 -- िहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरध आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर स्मैक बेचने का काम कर रहा है।इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जीबछपुर गांव के वार्ड संख्या 2 रानीपट्टी नहर के समीप एक व्यक्ति नसीम साफी की तलाशी ली तो उसके पास 69 पुड़िया में रखा हुआ 35.86 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर नशीम साफी जीबछपुर गांव के वार्ड संख्या 4 का रहने वाला है।पुलिस ने स्मैक और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
श्री शरथ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित