सुपौल , जनवरी 20 -- बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में अलग- अलग दो हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें से एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व टेंट संचालक छोटेलाल यादव की हत्या के मामले में वांछित आरोपी बंटी कुमार यादव को अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
वहीं इसी थाना क्षेत्र में करीब सात माह पूर्व प्रिंस नामक युवक की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े कर तिलावे नदी के किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने देबू शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित