सुपौल, फरवरी 16 -- बिहार के सुपौल जिले में तैनात एक सहायक शिक्षक को कर्तव्यहीनता के आरोप में जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को निलंबित कर दिया है।
जिला पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि किशनपुर प्रखंड के ठाढीध्त्ता गांव में उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक बिजेंद्र कुमार कामत वहां प्रभार में थे, जिनकी जगह पर 21 जुलाई 25 को ही एक वरीय शिक्षक मनोज कुमार मनोहर को पदस्थापित किया गया और सहायक शिक्षक श्री कामत को विद्यालय का प्रभार सोंप देने के आदेश दिए गए, लेकिन निलंबित शिक्षक सरकारी आदेश के बाबजूद प्रभार नहीं सोंप रहे थे। इसी वजह से उन्हें निलंबित किया गया है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने निलंबित अबधि में शिक्षक श्री कामत को निर्मली प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित