सुपौल , मार्च 07 -- बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट गौरव सिंह ने किया।
इस दौड़ में सीमावर्ती क्षेत्रों की लड़कियों और एसएसबी की महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट गौरव सिंह ने खेल, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसबी ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ- साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत ऐसे जन- कल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित