सुपौल , मई 02 -- बिहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूडा़ गांव निवासी महेन्द्र मंडल की मां सरस्वती देवी (60) और उनका पुत्र गणेश मंडल (15)एक अन्य युवक कुलदीप कुमार के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मुरलीगंज नहर पुल के समीप पीछे आ रही एक ट्रक नेमोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में सरस्वती देवी और गणेश मंडल की मौत हो गई,जबकि कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को तीन घंटों तक जाम रखा।बाद में प्रशासनिक पहल पर जाम को समाप्त करवाया गया। घायल महेंद्र कुमार को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित