सुपौल , फरवरी 06 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस.एस ने आज बताया कि भपटियाही थाना क्षेत्र में चिकनी-धर्मकांटा और इंडो-नेपाल सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो कारों से 3280 बोतलें प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गयी है। इस सिलसिले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से 25 हजार रुपया और चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामद प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और दोनों कारें जब्त कर ली गई हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रणबीर सिंह ,कन्हैया महतों, सोनू कुमार तथा सुधीर कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्करों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित