सुपौल , दिसंबर 29 -- बिहार में सुपौल जिले की पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 पर स्थित कोसी महासेतु के समीप से एक चार पहिया वाहन द्वारा प्रतिबंधित सामानों की तस्करी की जाने बाली है।इस सूचना पर कोसी महासेतु पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक चार पहिया वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से आठ बोरों में रखी 1600 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित