सुपौल , फरवरी 05 -- बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरूवार को 28.05 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
एसएसबी 45वीं वाहिनी के समादेष्टा गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी राजपुरा के जिम्मेवारी क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तम्भ संख्या 225/1 के समीप मादक पदार्थ की तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी राजपुरा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाका पार्टी का गठन किया गया तथा सीमा स्तम्भ संख्या 225/1 के समीप घेराबंदी गई।कुछ समय के बाद सुरक्षा दल ने देखा कि दो व्यक्ति अपने सिर पर बोरी में सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर नदी मार्ग के माध्यम से प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षा दल को देखते ही दोनों संदिग्ध व्यक्ति बोरी को मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए।
श्री सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान बोरी से 28.05 किलोग्राम ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को डगमरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित