सुपौल, मई 01 -- िहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर गांजा,हथियार और मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद कर एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरथ. आर. एस ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी गांव के वार्ड संख्या 12 में एक मकान से अवैध रूप में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है ।इसी सूचना के आधार पर बीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने श्रवण साह घर में छापामारी की। मौके से 1.480 ग्राम गांजा ,एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, आठ घड़ी, एक डिजिटल, 40 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 46525 रूपए बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान चार लोगों की संलिप्तता पाई गई,जिसमें से सौरभ कुमार और प्रियंका कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित