सुपौल , मार्च 12 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चों के बीच झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुयी मारपीट में 15 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों ही बच्चों के परिजनों के बीच विद्यालय परिसर में बहस होने लगी। विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने उनके बीच पहुंच कर मामला को शांत करा दिया, लेकिन बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। इस घटना में तीन महिला समेत 15 लोग घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को प्रतापगंज के पीएचसी इलाज के लिए लाया गया, लेकिन एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।दोनों पक्षों से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित