सुपौल , मार्च 06 -- बिहार में सुपौल जिले में ललित ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमजीत कुमार (21) अपने गांव मधुबनी से प्रतापगंज बाजार जा रहा था।इस क्रम सहरसा फारविसगंज रेल खंड के ललित ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप मधुबनी गांव के निकट रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ललित ग्राम थाना के पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना रेल पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित