सुपौल , मार्च 29 -- िहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार की संध्या एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 322 ए सड़क मार्ग पर सिसौनी गांव के समीप कटहरा गांव निवासी राजेश सुतिहार चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे।इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने राजेश सुतिहार पर गोलियां चलाई और धारदार हथियार से उसका गलारेतकर फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने राजेश सुतिहार को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित