सुपौल , फरवरी 23 -- िहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोसी महासेतु पुल पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के के पथरा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद मिराज (26)के रूप में की गयी है । घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित