सुपौल, मार्च 15 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित स्थित जामा मस्जिद के शौचालय से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए तो उन्होंने पाया कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है।काफी देर तक जब शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। शौचालय में युवक का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित