सुपौल , फरवरी 14 -- िहार में सुपौल जिले के विभिन्न प्रखंडों के चार किसान सलाहकारों को कर्तव्यहीनता के आरोप में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने शनिवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मरौना प्रखंड के घोघरडीहा पंचायत के किसान सलाहकार मुकेश कुमार, बसंतपुर प्रखंड के हृदयनगर पंचायत के किसान सलाहकार देव कुमार राम, छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के किसान सलाहकार सत्यनारायण राम और सुपौल ( सदर ) प्रखंड के बैरों पंचायत के किसान सलाहकार मोहम्मद आबिद हुसैन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित