सुपौल , दिसंबर 09 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र से पुलिस ने 28 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली थी कि सरायगढ़ गांव के वार्ड 10 में कामेश्वर साह ने गांजा की बड़ी खेप छिपाकर रखी हुयी है।इस सूचना पर उसके घर की तलाशी ली गई। मौके से दो प्लास्टिक के बोरे में रखा 28 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में कामेश्वर साह और विरेन्द्र साह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के विरूद्ध मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित