मुंबई , जनवरी 31 -- दिवगंत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा और उसके बाद शाम पांच बजे उन्हें यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।

श्री अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे और पार्टी में उनके निधन के बाद श्रीमती पवार को उनकी जगह उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। श्रीमती पवार अभी राज्यसभा की सदस्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित