जयपुर , जनवरी 31 -- बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने राजस्थान की कला, संस्कृति एवं उभरती प्रतिभाओं की सराहना की है।
सुनील शेट्टी ने शनिवार को राजस्थान फ़िल्म एसोसिएशन के तत्वावधान में यहां आयोजित अवार्ड वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय कलाकारों को इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर करणी सेना एवं राजस्थान फ़िल्म एसोसिएशन के चेयरमैन सुरजीत सिंह राठौड़ ने शेट्टी का स्वागत किया।
श्री राठौड़ ने बताया कि यह अवार्ड समारोह राजस्थान की फ़िल्म प्रतिभाओं को सम्मान देने और प्रदेश में सिनेमा एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। समारोह में फ़िल्म, फैशन और एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित