चित्तौड़गढ़ , मार्च 22 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में सुखवाड़ा गांव में पुलिस ने तस्करी के लिए एकत्र किया गया भारी मात्रा में डोडा चूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान अभियान 'त्रिनेत्र' के तहत रविवार को जिला विशेष दल (डीएसटी) की ओर से सतखण्डा चौराया शम्भुपुरा के वहां नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान एक कार एवं उसके पीछे एक बिना नंबरी पिकअप गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर डीएसटी के वाहन को टक्कर मार कर विपरीत दिशा में भाग निकले।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने पिकअप उनका दूर तक पीछा किया तो पिकअप में सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गये। पुलिस दल ने पिकअप में परिवहन किए जा रहे कुल 45 कट्टे में भरा 913.450 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित