रांची , फरवरी 06 -- झारखंड के रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र ने आज नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया।

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 76 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. शिखा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, श्री मुन्ना कुमार सिंह, श्री कमलेश पंडित एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

स्थानीय लोगों एवं आश्रम प्रबंधन ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित