, Dec. 26 -- दमिश्क, 26 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य सीरियाई शहर होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए धमाके में तीन लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। इसकी जानकारी सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने दी।

स्थानीय पत्रकार के अनुसार, धमाका इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद के अंदर हुआ। सूचना मिलते ही आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में ले गये।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित