, Feb. 2 -- काहिरा/गाज़ा, 02 फरवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) गाज़ा और मिस्र की सीमा पर मौजूद राफ़ा क्रॉसिंग डेढ़ साल से ज़्यादा समय में पहली बार सोमवार को चालू हुई जब फ़िलिस्तीनियों का पहला समूह मिस्र से गाज़ा पट्टी में घुसने का इंतज़ार कर रहा था।
सीमा पर मौजूद सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि गाज़ा को मिस्र से जोड़ने वाला यह एकमात्र रास्ता, सीमित और परीक्षण के लिए दोनों दिशाओं में फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने गाज़ा पट्टी से मिस्र जाने वाले फिलिस्तीनियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मिस्र के सरकारी अल काहिरा न्यूज़ टीवी के अनुसार, उत्तरी सिनाई के अस्पताल गाजा पट्टी से घायल और बीमार फिलिस्तीनियों को लेने के लिए मुख्यजगह होंगे। राफा गाजा को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। यह डेढ़ साल से ज़्यादा समय से बंद था। इसे फिर से खोलना इज़रायल-हमास संघर्ष विराम के बाद एक अहम कदम है, जो 10 अक्टूबर, 2025 को लागू हुआ था। इस बीच, कई फिलिस्तीनी मरीज़ो ने गाज़ा पट्टी में ख़ान यूनिस से दक्षिण में राफा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। फिलिस्तीनी मेडिकल सूत्रों ने बताया कि वे मिस्र एवं दूसरे देशों में इलाज के लिए रवाना हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित