चेन्नई , जनवरी 31 -- तमिलनाडु में सीमा शुल्क अधिकारियों ने हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए बैंकाक से अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आए दो यात्रियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 10.75 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिकअधिकारियों ने थाई एयरवेज़ की उड़ान से बैंकॉक से आए दो भारतीय पुरुष यात्रियों को रोका और उनके सामान की जांच की। उन्हें 10.750 किलो हरे रंग के फूल/फल वाले हिस्से मिले। इन्हें चॉकलेट पाउच के अंदर भर कर वैक्यूम-सील्ड पैकेट में चालाकी से छिपाया गया था। नारकोटिक्स जांच में इस पदार्थ के गांजा/मारिजुआना होने की पुष्टि हुई है। यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून 1985 के तहत प्रतिबंधित एक नशीला पदार्थ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित