सीतामढ़ी , मार्च 27 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने पिछले दिनों घटित एक ग्राहक सेवा केंद (सीएसपी) संचालक से लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजीव कुमार सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि लूट कांड में पांच अपराधी शामिल थे, जिनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 350000 रूपये लूट लिए थे।

श्री सिंह ने बताया कि लूट कांड की घटना को अनजान देने के बाद अपराधी अपने परिवार के साथ अयोध्या फरार हो गए थे, वहीँ एक अपराधी नेपाल भाग गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने अयोध्या से वापस आने के क्रम में रेलवे स्टेशन से परसौनी थाना क्षेत्र के सूरज महतो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई, तो वहीँ फेकन शाह को नेपाल से आने के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल से मिली वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर कन्हैया कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित